





प्रधान संरक्षक
गौमाता (आद्यशक्ति मां सुरभि)
अध्यक्ष
नंदी बाबा (नीलमणि वृषभदेव)
आशीर्वाद
भारतीय परम्परा के समस्त आराध्य देवी देवता
सहयोग
भारतीय परम्परा के सभी आचार्य, मूर्धन्य संत, महापुरुष, सभी गो संत, गो भक्त, गोरक्षक, गो सेवक, गो पालक, गो पुत्र, गो वत्स, एवं गो प्रेमी जन

अभियान का मुख्य उद्देश्य

केंद्र सरकार और देश की सभी राज्य सरकारों से राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से गौ माता को सेवा (गौ माता को उचित अनुदान मिले), सुरक्षा (भारत से गौहत्या पूरी तरह समाप्त हो) और सम्मान (गौ माता राष्ट्रमाता बने) का मौलिक अधिकार प्रदान करवाना।
अत्यंत महत्वपूर्ण स्मरण बिंदु
- ①यह अभियान किसी संस्था अथवा संगठन के बैनर तले ना होकर केवल ईश्वर, गोमाता, और नंदी बाबा के सानिध्य में होगा।
- ②इस अभियान में कोई नेतृत्व कर्ता नहीं होगा भारत के समस्त गो प्रेमी संत भक्त कार्यकर्ता समान रूप से कार्य करेंगे।
- ③इस अभियान में किसी आचार्य, संत, महंत, नेता, अभिनेता, कार्यकर्ता का फ़ोटो, पोस्टर, बैनर, होल्डिंग पर नहीं लगेगा; केवल नंदी महाराज और गोमाता का ही चित्र मुद्रित होगा।
- ④यह अभियान किसी भी राजनैतिक दल, संगठन, अथवा किसी भी राज्य अथवा केंद्र सरकार के विरुद्ध नहीं है। इस अभियान का उद्देश्य केवल यही है कि गोमाता को सेवा, सुरक्षा और सम्मान मिले।
- ⑤यह अभियान पूर्ण रूपेण अहिंसक होगा। इस दौरान किसी भी राष्ट्रीय अथवा निजी संपत्ति को नुक़सान पहुँचाने वाले विचारकों को पूरी तरह दूर रखा जाएगा।
- ⑥इस अभियान में कोई मंचीय उद्बोधन नहीं होगा, कोई माइक से भाषण नहीं होगा। गो प्रेमीजन - संकीर्तन, रैली और प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी बात रखेंगे।
- ⑦इस अभियान हेतु किसी भी प्रकार का दान या चंदा स्वीकार नहीं किया जा रहा है। अगर कोई इस अभियान के नाम से दान या चंदा मांगे, तो तुरंत 8239711008 नंबर पर शिकायत करें।

भारत सरकार से गो रक्षा सम्बंधित मुख्य आग्रह

गौ माता को राष्ट्र माता के पद पर विराजमान करे (गौ माता को सम्मान मिले)
गो रक्षा हेतु केंद्रीय कानून बने
भारतवर्ष में गौ हत्या पूरी तरह समाप्त हो






गो सम्मान आह्वान अभियान
चरणबद्ध कार्य योजना - दिसम्बर 2025 से आगे
प्रथम चरण - प्रचार प्रसार
दिसम्बर 2025 - अप्रैल 2026
28 राज्य, 8 केंद्र शाषित प्रदेश, 780 जिले और 5000 तहसीलो तक 5 माह में गहन प्रचार प्रसार एवं जनसम्पर्क
27 अप्रैल 2026 (सोमवार) - प्रातः 11 बजे
📋 प्रत्येक तहसील क्षेत्र के 1000 गो भक्तों एवं संतों के साथ मिलकर उस जिले में जितने तहसील मुख्यालय है, वहाँ जाकर तहसीलदार अथवा SDM को, माननीय राष्ट्रपति महोदया, भारत के प्रधानमंत्री महोदय, राज्य के माननीय राज्यपाल महोदय, राज्य के मुख्यमंत्री महोदय के नाम प्रार्थना पत्र देंगे।
द्वितीय चरण - जिला स्तर
मई - जुलाई 2026
3 माह तक सरकार से संवाद करते हुए प्रतीक्षा करेंगे तथा राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से आशा अनुकूल उत्तर और परिणाम नहीं मिलने पर
27 जुलाई 2026 (सोमवार) - प्रातः 11 बजे
📋 देश के प्रत्येक जिले के 5000 गौ भक्तों एवं संतों के साथ अपने-अपने जिला मुख्यालय पर जाकर जिला कलक्टर को, माननीय राष्ट्रपति महोदया, भारत के प्रधानमंत्री महोदय, राज्य के माननीय राज्यपाल महोदय, राज्य के मुख्यमंत्री महोदय के नाम प्रार्थना पत्र देंगे।
तृतीय चरण - राज्य स्तर
अगस्त - अक्टूबर 2026
3 माह (अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर) सरकार से संवाद सहित पुनः प्रतीक्षा के पश्चात्र राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से आशा अनुकूल उत्तर और परिणाम नहीं मिलने पर
27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) - प्रातः 11 बजे
📋 सभी जिला एवं तहसील के संत अपने- अपने जिले के सभी गो भक्तों को लेकर अपने प्रदेश की राजधानी में पहुंचकर, मुख्यमंत्री जी एंव राज्यपाल महोदय के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदया जी और भारत के प्रधानमंत्री जी के नाम प्रार्थना पत्र देंगे।
चतुर्थ चरण - राष्ट्रीय स्तर
नवम्बर 2026 - फरवरी 2027
3 माह संवाद सहित प्रतीक्षा करने पर राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से आशा अनुकूल उत्तर और परिणाम नहीं मिलने पर, लाल किले की प्राचीर से सकारात्मक उद्बोधन नहीं मिलने पर सभी राज्यों के 5000 तहसील और 780 जिलो के नियुक्त किए संत एवं गो भक्त एक महीने तैयारी करके अधिकाधिक गो प्रेमियों को लेकर
27 फरवरी 2027 (शनिवार)
📋 राष्ट्र की राजधानी दिल्ली पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से संकीर्तन करते हुए गौ सेवा गौ सुरक्षा एवं गौ सम्मान के लिए केंद्र सरकार से नियमित पत्र लेखन के माध्यम से आह्वान करेंगे जो साढ़े पाँच माह अर्थात् 15 अगस्त 2027 (रविवार) तक चलेगा।
पंचम चरण - संकीर्तन एवं आमरण अनशन
27 फ़रवरी - 15 अगस्त 2027
इस संकीर्तन में देश के प्रत्येक जिले से 7-7 दिन का समय लेकर अलग अलग तिथियों पर अलग अलग जिलो के गो प्रेमी, गौ संत तथा कार्यकर्ता शामिल होंगे, साढ़े पाँच माह संवाद सहित प्रतीक्षा करने पर भी केंद्र सरकार से उचित उत्तर और आशा अनुकूल परिणाम ना मिले, तो
16 अगस्त 2027 (सोमवार)-आमरण अनशन
📋 5-5 गोभक्त और संत आमरण अनशन पर बैठेंगे। अनशन में एक किसी गो सेवक के गो हित प्राण जाने पर उसकी जगह दूसरे गो प्रेमी संत भक्त आमरण अनशन पर बैठेगे, यह क्रम तब तक जारी रहेगा, जब तक गौ सेवा गौ सुरक्षा गौ सम्मान नहीं मिल जाता।
संकल्प
गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ सम्मान हेतु प्रार्थना का क्रम तब तक जारी रहेगा जब तक की गौ माता जी को सेवा, सुरक्षा और सम्मान नहीं मिल जाता


अभियान में शामिल हों

गौ सम्मान आह्वान अभियान के लिए पंजीकरण करें
व्यक्तिगत जानकारी
पता जानकारी
पहले राज्य चुनें
ℹ️नोट: * चिह्नित फील्ड अनिवार्य हैं
आपकी जानकारी सुरक्षित है और केवल अभियान के उद्देश्य से उपयोग की जाएगी

डाउनलोड सेंटर
अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलें डाउनलोड करें और अपने समुदाय में साझा करें
Loading resources...
📢 महत्वपूर्ण सूचना
- •जो प्रिंटिंग वाली फाइल दी हुए हे उसे वैसे ही छपवानी हे, आपको ना एक शब्द हटाना हे और न ही एक शब्द जोड़ना हे
- •सभी फाइलें मुफ्त हैं और अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग की जा सकती हैं
प्रभारी दर्शिका
आपके क्षेत्र में गो सेवा प्रभारी की जानकारी प्राप्त करें
संपर्क और जुड़ाव
गो सेवा और गो रक्षा के माध्यम से होने वाले राष्ट्र रक्षा एवं संस्कृति रक्षा के इस निष्काम और पवित्र अभियान में सम्मिलित होने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8239711008 पर अपनी विस्तृत जानकारी भेजें। अधिक जानकारी के लिए निम्न माध्यमों से संपर्क करें।
आपसे विशेष आग्रह
इस अभियान में सहयोग हेतु आप भी इस प्रकार के पत्रक छपवाकर वितरित कर सकते हैं। ध्यान रखें — इसमें “सौजन्य से”, अपना नाम, संस्था या संगठन का नाम लिखे बिना यथारूप पर्चा छपवाकर अपने क्षेत्र में वितरित करें एवं गौसेवा में सहयोग करें।
छपवाने के लिए सीडीआर फाइल या पीडीएफ फाइल हेतु ऊपर दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करें।
NO Donation | कोई दान नहीं
🚨इस अभियान हेतु किसी भी प्रकार का दान या चंदा स्वीकार नहीं किया जा रहा है।
अगर कोई इस अभियान के नाम से दान या चंदा मांगे, तो तुरंत📞 8239711008नंबर पर शिकायत करें।
⚡ सावधान रहें | किसी को भी पैसे न दें ⚡


